कार्रवाई. भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी
हरलाखी: प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैम्प अंतर्गत फुलहर बीओपी के जवानों ने 483 बोतल नेपाली शौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार फुलहर बीओपी के एसएसबी जवानों ने मंगलवार की देर रात को रात्रि गश्ती के दौरान मुख्य आरक्षी केशव कुमार के नेतृत्व में 4 सौ 20 बोतल शराब व बाइक जब्त किया है. जबकि तस्कर बाइक व शराब छोर कर भागने में सफल रहा.
वहीं दूसरी ओर बुधवार की सुबह हरलाखी थाने के दफेदार रामएकवाल सिंह व चौकीदार भरत पासवान के संयुक्त कार्रवाई से फुलहर एसएसबी के मुख्य आरक्षी गोल्डी के नेतृत्व में जवानों ने 63 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव निवासी अमरेश यादव के रूप में हुई है. जानकारी देते हुये गंगौर कंपनी इंचार्ज मणिभूषण प्रकाश ने बताया कि फुलहर बीओपी के जवानों ने अलग-अलग समय में कार्रवाई की है. जब्त शराब व तस्कर को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है.
