रांची-जयनगर साप्ताहिक एक्स. का परिचालन 23 से

मधुबनी : रांची-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन पुन: बहाल किये जाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है. यह ट्रेन 23 सितंबर शनिवार को रांची से जयनगर के लिए संध्या चार बजे खुलेगी. जबकि, रविवार 24 सितंबर को जयनगर से रांची के लिए 11:30 बजे खुलेगी. इस गाड़ी का परिचालन नये मार्ग व नयी […]

मधुबनी : रांची-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन पुन: बहाल किये जाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है. यह ट्रेन 23 सितंबर शनिवार को रांची से जयनगर के लिए संध्या चार बजे खुलेगी. जबकि, रविवार 24 सितंबर को जयनगर से रांची के लिए 11:30 बजे खुलेगी. इस गाड़ी का परिचालन नये मार्ग व नयी समय सारिणी के अनुसार होगा. रांची से 4 बजे शाम चलकर रविवार को 8:30 बजे सुबह जयनगर पहुंचेगी. जहां पुन: 11:30 बजे रांची के लिए खुलेगी.

इस ट्रेन का परिचालन रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी स्टेशन पर रूकते हुए जयनगर पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन शनिवार, मंगलवार व गुरूवार को चलेगी. जबकि, जयनगर से रविवार, बुधवार व शुक्रवार को रांची के लिए चलेगी. इस गाड़ी में 14 कोच का समायोजन किया गया है.

जिसमें 02 एसएलआर, 04 जेनरल, 06 शयनयान, एक 3 एसी व एक 2 एसी कोच रहेगा. गाड़ी संख्या 18605 रांची जयनगर और 18606 जयनगर रांची होगा. ज्ञात हो कि गत जुलाई माह से उक्त ट्रेन का परिचालन बंद था. जिसके कारण जयनगर से रांची जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. वहीं इस ट्रेन के परिचालन होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >