वेपर लाइट होंगी दुरुस्त

निर्णय. दुर्गा पूजा पर शहर की होगी विशेष सफाई मधुबनी : दुर्गा पूजा के मौके पर शहर के पूजा पंडालों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. नगर परिषद प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है. शहर में 6 जगहों पर […]

निर्णय. दुर्गा पूजा पर शहर की होगी विशेष सफाई

मधुबनी : दुर्गा पूजा के मौके पर शहर के पूजा पंडालों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. नगर परिषद प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है. शहर में 6 जगहों पर पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पूजा स्थल पर पहुंचते हैं. खासकर महिलाएं विशेष रूप से सुबह व शाम पूजा अर्चना करने पहुंचती है. पूजा के दौरान अधिकांश परिवार के महिला व पुरुष व्रत करते हैं. महिलाएं संध्या समय दीप जलाने निश्चित रूप से पूजा स्थल पर पहुंचती है. इन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए नगर परिषद विशेष सफाई अभियान तथा वेपर लाइट की मरम्मति करायेगी.
जमादार के नेतृत्व में होगी सफाई : शहर के 6 पूजा स्थलों तथा आसपास विशेष सफाई अभियान सफाई जमादार की देख रेख में होगी. इस काम की मॉनीटरिंग खुद मुख्य पार्षद करेंगे. शहर के सप्ता भगवती स्थान, आदर्श नगर, काली मंदिर, कोतवाली चौक, भौआड़ा पुरानी दुर्गा मंदिर तथा गिलेशन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दस दिनों तक पूजा का आयोजन होता है. इन पूजा स्थलों के आसपास सफाई जमादार के नेतृत्व में सफाई करायी जायेगी. प्रत्येक पूजा स्थल पर 6- 6 मजदूर अतिरिक्त लगाये जायेंगे. यह मजदूर वार्ड में सफाई करने वाले के अतिरिक्त होगी. वहीं प्रतिदिन ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव कराया जायेगा.
गिलेशन बाजार में सबसे अधिक गंदगी : शहर के 6 पूजा स्थलों में से गिलेशन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सबसे अधिक गंदगी दिखती है. यहां सब्जी तथा मछली बाजार रहने के कारण रोजाना गंदगी फैलती है. यहां से गुजरने वाले नाले की सफाई विशेष रूप से करानी होगी. इसके लिए और अतिरिक्त मजदूर की आवश्यकता हो सकती है. ताकि मंदिर परिसर के आस पास पूरी तरह से सफाई हो सके. श्रद्धालु बिना झिझक के माता के पूजा अर्चना करने पहुंच सके. खासकर दंड प्रणाम कर पहुंचने वाले श्रद्धालु को परेशानी ना हो.
तेजी से होगी वेपर लाइट की मरम्मत: पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में वेपर की दुधिया रोशनी बिखेरी जायेगी. इसके लिए विभाग तेजी से वेपर लाइट मरम्मति का कार्य करवायेगी. वहीं पूजा स्थलों के समीप जरूरत पड़ने पर नये वेपर लाइट लगायी जायेगी.
नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. दस दिनों तक पूजा स्थलों एवं आसपास विशेष मजदूर सफाई जमादार के निगरानी में काम करेंगे. साथ ही वेपर लाइट की मरम्मति भी करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >