आयकर विभाग भेजेगा नोटिस

मधुबनी : दरभंगा जोन के संयुक्त आयकर आयुक्त शादाब अहमद द्वारा जिले के बड़े टर्न ओवर वाले आयकर दाताओं की सूची की गहन जांच शुरू की गयी है. इसमें अधिकांश आयकर दाताओं का सलाना टर्न ओवर पांच करोड़ से भी ऊपर है. इनमें से 30 प्रतिशत ऐसे आयकर दाता हैं जो प्रोफिट कम दिखाते हैं. […]

मधुबनी : दरभंगा जोन के संयुक्त आयकर आयुक्त शादाब अहमद द्वारा जिले के बड़े टर्न ओवर वाले आयकर दाताओं की सूची की गहन जांच शुरू की गयी है. इसमें अधिकांश आयकर दाताओं का सलाना टर्न ओवर पांच करोड़ से भी ऊपर है. इनमें से 30 प्रतिशत ऐसे आयकर दाता हैं जो प्रोफिट कम दिखाते हैं. उक्त बातें आयकर अधिकारी संजीव कुमार ने बतायी. श्री कुमार ने बताया कि व्यवसायी आमदनी कम दिखाकर अग्रिम कर जमा नहीं करते. ऐसे व्यापारियों के आयकर रिर्टन की जांच,

उनके व्यापारिक लेनदेन को देखते हुए आयकर अधिनियम 1961 के तहत कार्रवाई की जायेगी. आयकर अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि संयुक्त आयकर आयुक्त शादाब अहमद ने ऐसे व्यापारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यवसायी को एक वित्तीय वर्ष में 10 हजार रुपये से अधिक का टैक्स जमा करना होता है, तो उसका ये कानूनी दायित्व बनता है कि वह अपना अग्रिम कर जमा करें. इन सभी आयकर दाताओं रेंज की ओर से भी नोटिस जारी किया जा रहा है.

आयकर अधिकारी अपने स्तर से भी ऐसे सभी आयकर दाताओं को नोटिस भेज रहे हैं, जो अपना नेट प्रोफिट बहुत कम दिखा रहे हैं. श्री कुमार ने बताया कि जीएसटी लागू हो जाने के बाद आय छिपाना मुश्किल हो गया है. इसलिए आयकर दाता अपना मुश्किल हो गया है. इसलिए आयकर दाता अपना सही नेट प्रोफिट दिखाएं. सही एडवांस टैक्स 15 सितंबर के पहले जमा करें. दो प्रतिशत से कम नेट प्रोफिट दिखाने वालों आयकर दाताओं की विशेष सूची बनवायी गयी, जो पांच करोड़ से अधिक टर्न ओवर दिखा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >