नैंसी हत्याकांड की फिर हो गयी पुनरावृत्ति

फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के अंधरामठ गांव में बीते दो माह पहले मासूम नैंसी की मौत का गम अभी लोग भूले भी नहीं थे कि किसनीपटी गांव मे ठीक उसी प्रकार नाबालिग का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी है. लोगों में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही बरते जाने की बातें हो रही […]

फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के अंधरामठ गांव में बीते दो माह पहले मासूम नैंसी की मौत का गम अभी लोग भूले भी नहीं थे कि किसनीपटी गांव मे ठीक उसी प्रकार नाबालिग का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी है. लोगों में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही बरते जाने की बातें हो रही है. मंगवार को सुग्गापटी गॉव के भारती चौक पर एक नाबालिग की हत्या के बाद नाबालिक की लाश मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृत बच्ची की मां का रोरो कर हाल बेहाल हो गया है.

माता अनीता देवी सरस्वती – सरस्वती कह कर बेहोश हो जाती है. लोग उसे पकड़ कर बैठाना चाहता था लेकिन वह कुछ ही देर मे बेहोश हो जाती थी. ग्रामीणों का काफी लोग उपस्थित होकर चर्चा करता था कि सरस्वती को क्यों मेला देखने के लिये सुगापट्टी भेजा गया था. सभी लोग गुमशुम थे.

पुलिस ने बरती लापरवाही . पिता शिवनारायण साह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पूरी तरह लापरवाही बरती है. बताते हैं कि पहले ही दिन उन्हें यह आशंका हो गयी थी कि उनकी पुत्री का अपहरण करके हत्या कर दी गयी है. हत्या कर लाश को कुआं में फेंक दिया गया. पुलिस घटना मे प्रथम दिन से ही शिथिलिता बरत रही है. जानकारी के अनुसार अनुसार शिवनाराण साह फुलपरास लोहिया चौक पर भुजा की दुकान करके अपने जीवन यापन का कार्य कर रहा है. शनिवार को गांव मे मामा जीवछ साह के घर पहुंच कर मेला देखने के लिए गयी थी. रात को मामी और ममरी बहन के साथ मेला देखने के लिये सुग्गापटी गांव के भारती चौक पर गयी. वहीं से वह गायब हो गयी. काफी खोज बीन के बाद मेरे द्वारा अगले दिन शाम में पुत्री गायब होने की लिखित सूचना थाना अध्यक्ष को दिया गया. पर रविवार को इस मामले में पुलिस ने कोइ सतर्कता नहीं बरती. सोमवार को शाम मे थाना अध्यक्ष श्याम किशोर रंजन ने सुग्गापटी पहुंच कर जीवछ साह के पुत्री से घंटों तक पूछताछ की. पर नतीजा शून्य ही रहा. अगले दिन मंगलवार को भारती चौक सुग्गापटी मे कुआं में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >