मॉक ड्रिल के माध्यम से लिया तैयारी का जायजा

सकरी/पंडौल : सीएम आगमन की तैयारियों को लेकर सरिसब पाही में युद्ध स्तर पर स्थानीय लोगों से लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है़ डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने अन्य पदाधिकारियों संग सरिसब पाही स्थित मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों पर चल रहे कार्यों को देख दिशा निर्देश दिया़ उन्होंने काम […]

सकरी/पंडौल : सीएम आगमन की तैयारियों को लेकर सरिसब पाही में युद्ध स्तर पर स्थानीय लोगों से लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है़ डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने अन्य पदाधिकारियों संग सरिसब पाही स्थित मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों पर चल रहे कार्यों को देख दिशा निर्देश दिया़

उन्होंने काम कर रहे कर्मियों व पदाधिकारियों को शुक्रवार मध्य रात्रि तक सभी काम समाप्त कर लेने का सख्त निर्देश दिया़ सभा स्थल के मंच तक जाने वाली लिंक रोड व अन्य सड़कों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कर लेने को कहा़ मुख्य द्वार से सभा स्थल आने वाली मार्ग को किसी भी परिस्थिति में मोटरेबुल करने का आदेश दिया़ डीएम ने लक्ष्मीवती महाविद्यालय के सभागार का भी निरीक्षण किया. जहां सीएम अल्पाहार करेंगे. उन्होंने आयाची डीह विकास समिति को विशेष रुप से कहा कि यह निजी कार्यक्रम है इसलिए छोटी से छोटी बातों को ध्यान में रख कर अपनी जिम्मेदारी निभाने कार्य करें. वहीं शुक्रवार की शाम में मॉक ड्रिल कर सभी सड़क मार्ग व कार्यों का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >