किसानों की समस्याओं का उनके घर पर होगा निदान
मधुबनी : कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि किसानों की समस्या को जानने के लिए आने वाले दिनों में दो तरह का कार्यक्रम चलाएंगे. एक किसानों के द्वार सरकार इसमें किसानों के बीच हम जाकर उनकी समस्या सुनेंगे और उसपर अमल की जाएगी. दूसरा किसाना महा सम्मेलन. जिसमें एक ओर किसान होंगे तो […]
मधुबनी : कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि किसानों की समस्या को जानने के लिए आने वाले दिनों में दो तरह का कार्यक्रम चलाएंगे. एक किसानों के द्वार सरकार इसमें किसानों के बीच हम जाकर उनकी समस्या सुनेंगे और उसपर अमल की जाएगी. दूसरा किसाना महा सम्मेलन. जिसमें एक ओर किसान होंगे तो दूसरी ओर उपर से नीचे तक के कृषि पदाधिकारी. इसमें किसानों की समस्याओं का निदान किया जायेगा. हर जिले के सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान को फिर सम्मानित करने का काम करेंगे.
मंत्री श्री कुमार जिला कृषि कार्यालय महिनाथपुर रामपट्टी में मृदा स्वास्थ्य सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन के मौके पर किसानों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री प्रेम कुमार, सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी, विधायक सुधांशु शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुमार ने कहा कि जिले में बाढ़ एवं सुखार से किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. ये उत्तर बिहार के किसनों की बड़ी समस्या है. सरकार एक बार फिर से कृषि रोड मैप बनाकर किसानों के हितों के लिए तैयार है. सरकार किसानों को समृद्ध देखना चाहती है. इसलिए कई योजा चलाई जा रही है. बिहार में 46 प्रकार के मिट्टी पाई जाती है. किस मिट्टी में किस तरह का सामान उपजाई जाय इसको लेकर हमारे कृषि वैज्ञानिक नये-नये तरीके की खोज में जुटे रहते है. उत्तर बिहार में धान, गेंहू के अलावे मखाना, लीची, आम जैसे फल के लिए भी उपयुक्त मिट्टी है. मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिये वरदान है. किसान अब यह जान पायेंगे कि उनके खेत में किस रसायन की मात्रा कितनी है और किसकी आवश्यकता है. इससे एक ओर जहां किसानों के खर्च में कमी आयेगी वहीं सही मात्रा में सकही तत्व होने के कारण किसानों को अधिक उपज भी प्राप्त हो सकेगा. वहीं सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि किासन देश की जान है. हमार देश कृषि पर आधारित है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार काफी गंभीर है. कृषि को लेकर केंद्र द्वारा कई योजना का संचालन होता है. इस अवसर पर विधायक सुधांशु शेखर, कृषि पदाधिकारी रेवती रमण, पूर्व विधायक रामदेव महतो, अरूण शंकर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, भारत भूषण, गजेंद्र झा, रंधीर भारद्वाज, तनवीरूल हक, एस ए रब्बानी, संजय मिश्रा, कृष्ण कुमार, नौशाद सहित सभी समन्वयक व किसान सलाहकार भी शामिल थे.