पुराने 12 नंबर गुमती से बंद होगा वाहनों का परिचालन

मधुबनी : पुराने 12 नंबर गुमटी को रेलवे द्वारा जल्द ही बंद किया जायेगा. मानव रहित गुमती के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि जयनगर दरभंगा रेलखंड पर अभी कई ऐसे मानव रहित गुमती हैं जिस होकर आवाजाही हो रही है. कई बार यह दुर्घटना का कारण भी बना है. पर […]

मधुबनी : पुराने 12 नंबर गुमटी को रेलवे द्वारा जल्द ही बंद किया जायेगा. मानव रहित गुमती के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि जयनगर दरभंगा रेलखंड पर अभी कई ऐसे मानव रहित गुमती हैं जिस होकर आवाजाही हो रही है. कई बार यह दुर्घटना का कारण भी बना है. पर इसके बाद भी ऐसे गुमती से आवाजाही व वाहनों का परिचालन हो रहा है. रेलवे विभाग ने पुराने बारह नंबर मानव रहित गुमती को बंद कर इससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिये जाने का निर्णय लिया है. अब लोग नव निर्मित यू टाइप सड़क से नये 12 नंबर गुमटी होकर लोग आवाजाही कर सकेंगे.

डीआरएम ने दिया था निर्देश. विगत एक सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक आरके जैन ने पुराना 12 नंबर गुमटी को बंद कर नये 12 नंबर गुमटी से सड़क परिचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया था. डीआरएम के निर्देश के बाद रेलवे के अधिकारियों द्वारा यू टाइप सड़क को चालू करने की कवायद तेज कर दी गई है. इस संबंध में डीआरएम ने बताया कि मानव सुरक्षा दृष्टिकोण से पुराना 12 नंबर गुमटी को बंद किया जा रहा है. वहीं नये 12 नंबर गुमटी से अब यात्रा सुरक्षित हो सकेगा. उन्होंने बताया कि पुराना 12 नंबर गुमटी से आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है.
करीब एक दर्जन से अधिक खुला है मानवरहित गुमती. जयनगर – दरभंगा रेलखंड पर करीब एक दर्जन से अधिक मानव रहित गुमती हैं. रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन गुमती को भी जल्द ही फाटक लगाये जाने के दिशा में पहल की जा रही है. उम्मीद है कि इस साल में इन गुमती पर भी फाटक लग जायेगा.
हो चुकी है दुर्घटना . मानव रहित गुमती पर साल 2011 में मंगरपट्टी में भयानक रेल हादसा हो गया था. इसमें गरीब रथ ट्रेन से एक यात्री से भरा बोलेरो टकरा गया था. जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी थी. उस समय दिल्ली से जयनगर जा रही गरीब रथ ट्रेन टकरा गयी थी.
पैदल यात्री कर सकेंगे गुमटी का उपयोग
पुराना 12 नंबर गुमटी को इस प्रकार बंद किया जायेगा जिससे पैदल यात्री इस गुमटी का उपयोग आने जाने के लिए कर सकें. जबकि दो पहिया व चार पहिया वाहन वाले यात्री अब यू टाइप रोड का उपयोग चकदह आने जाने के लिए कर सकेंगे. इस रोड को करीब छह माह पहले ही चालू हो जाना था. पर यू टाइप रोड में 4 विद्युत पोल होने के कारण इसके चालू होने के पेंच फंसा रहा. जिसे रेलवे द्वारा विद्युत विभाग से लेकर जिला प्रशासन को उक्त पोल को हटाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया था. पर अब विद्युत पोल हटाने की बिजली विभाग द्वारा हरी झंडी दे दी गई है. जिसे जल्द ही सड़क के बीच से हटाया जायेगा.
यू टाइप सड़क का किया गया निर्माण
स्टेशन के पुराना 12 नंबर गुमटी जो चकदह को शहर मुख्यालय से जोड़ता है. यह पथ हमेशा ही व्यस्त रहता है. मानव रहित गुमती होने के कारण पैदल यात्रियों की बात कौन कहे. बड़े – बड़े चार पहिया वाहन व मोटर साइकिल का भी आवाजाही लगा रहता है. हमेशा ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पुराने 12 नंबर गुमटी को बंद करने से पूर्व रेलवे द्वारा मुख्यालय से चकदह को जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा यू टाइप सड़क का निर्माण 35 लाख रुपये से किया गया है. अब मुख्यालय से चकदह जाने के लिए यू टाइप रोड से होते हुए नये 12 नंबर फाटक गुमटी से लोग आवाजाही करेंगे. ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >