रेल ट्रैक बाधित होने से टिकट बिक्री प्रभावित

मधुबनी. लगातार हो रही बारिश के बाद आयी बाढ़ से जिला के कई प्रखंड बाढ प्रभावित घोषित किया गया. वहीं दरभंगा समस्तीपुर रेल खंड के बाधित होने से मधुबनी स्टेशन के टिकट बिक्री पर भी खासा प्रभाव पड़ा है. आंकड़ो पर गौर करें तो बीते साल 2016 में 21 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल […]

मधुबनी. लगातार हो रही बारिश के बाद आयी बाढ़ से जिला के कई प्रखंड बाढ प्रभावित घोषित किया गया. वहीं दरभंगा समस्तीपुर रेल खंड के बाधित होने से मधुबनी स्टेशन के टिकट बिक्री पर भी खासा प्रभाव पड़ा है. आंकड़ो पर गौर करें तो बीते साल 2016 में 21 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल टिकट बिक्री 7 लाख 83 हजार 507 रुपये की हुई थी. वहीं इस साल 21 अगस्त 17 से 26 अगस्त 17 तक कुल टिकट की बिक्री महज 2 लाख 69 हजार 793 रुपये की हुई है.
रूट परिवर्तन से पड़ा असर
बारिश के बाद बाढ़ से दरभंगा समस्तीपुर रेल खंड पर पानी आ जाने के कारण गत 21 अगस्त से इस रेल खंड पर यातायात पर रोक लगा दी गई.
लंबी दूरी की सभी ट्रेनें दरभंगा- सीतामढ़ी के रूट से जा रही है. जिस कारण जयनगर समस्तीपुर रेल खंड पर जयनगर से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है. जिसके कारण जयनगर से समस्तीपुर व जयनगर हावड़ा धुरियान पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्री कई कठिनाइयों का सामना कर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे है. वहीं टिकट बिक्री भी प्रभावित हुआ.
रेलवे सूत्रों से मिली आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त माह के 21 से 26 तक के टिकट बिक्री में सबसे कम टिकट 25 अगस्त को दर्ज किया गया. जिसमें महज 449 यात्रियों ने यात्रा किया. जिससे टिकट बिक्री मद में 11 हजार 500 रुपये की आय हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >