आक्रोशितों ने मुख्य सड़क को किया घंटों जाम

मधुबनी : रांटी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण जल जमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को घंटों रांटी गांव में सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया. पंचायत के मुखिया बुधनी देवी, सरपंच पूजा कुमारी, सुजीत कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व पुरुष तेज धूप में सड़क पर बैठकर मधुबनी – झंझारपुर मुख्य मार्ग को घंटों […]

मधुबनी : रांटी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण जल जमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को घंटों रांटी गांव में सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया. पंचायत के मुखिया बुधनी देवी, सरपंच पूजा कुमारी, सुजीत कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व पुरुष तेज धूप में सड़क पर बैठकर मधुबनी – झंझारपुर मुख्य मार्ग को घंटों बाधित रखा. ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से पूरा रांटी पंचायत जल जमाव से पीड़ित हैं. यहां के सैकड़ों परिवार विद्यालय, प्रस्तावित रेडियो स्टेशन सहित अन्य उंचे स्थल पर शरण लिए हुए है. पर प्रशासन द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है.

ना ही उन पीड़ित ग्रामीणों को कोई राहत ही उपलब्ध कराया जा रहा है. जो जल जमाव से अपना घर छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हुए है. सुजीत कुमार ने बताया कि जल जमाव में सांप कीड़ा से लोग आक्रांत हो रहे है. बुधवार को रांटी पासवान टोल के मुसाई पासवान की सर्प दंश से मौत हो गई है. जल जमाव के कारण पशु को रखने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है. चारा नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि रांटी पंचायत के रांटी गोठ, परिवार महादलित टोला, रांटी पासवान टोला, ब्रह्ममोतरा सहित अन्य सभी टोला इस समस्या से ग्रस्त है. जाम करने वालों में विजय पासवान, विजय कामति, राजू पासवान, सोमनी देवी, कारी राम, कैलाश पासवान, धनिया देवी सहित सैकड़ों महिला शामिल थे. जाम स्थल पर राजनगर के अंचलाधिकारी नंदन कुमार व थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया.

एवं उन्हें आश्वासन दिया कि जल निकासी की व्यवस्था की जायेगी. ग्रामीणों ने पालीथिन व खाद्य सामग्री देने की मांग की. सीओ ने पालीथिन सीट व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >