कार्रवाई . एसएसबी जवानों को िमली सफलता
हरलाखी : प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पिपरौन एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार की देर रात एक 44 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है. हालांकि कारोबारी मौके से फरार होने मे सफल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब लेकर एक कारोबारी भारत की तरफ आ रहा था. पिपरौन नाका पर गाड़ी नंबर एंट्री करने के लिये कारोबारी गाड़ी से नीचे उतरा, उसी दौरान जवानों ने गाड़ी चेक करने के लिये जैसे ही आगे बढे कारोबारी वहां से भागने मे सफल रहा. पिपरौन कंपनी इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि जब्त शराब व गाड़ी को हरलाखी पुलिस के हवाले कर दी गई है. इस संबंध मे हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एएसआइ मिफम गयस्टो के लिखित आवेदन पर अज्ञात गाड़ी चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
