40 दिन में बालिका गृह के दूसरे बच्चे की हुई मौत

मधुबनी : बालिका गृह में रह रही लगभग 13 वर्ष की लड़की की मौत बुधवार को डीएमसीएच दरभंगा में हो गई. बच्ची की मौत सुबह साढे तीन बजे के करीब होना बताया जा रहा है. बालिका गृह में रह रहे यह दुसरे बच्चे की मौत का मामला प्रकाश में आया है. जुन माह में 30 […]

मधुबनी : बालिका गृह में रह रही लगभग 13 वर्ष की लड़की की मौत बुधवार को डीएमसीएच दरभंगा में हो गई. बच्ची की मौत सुबह साढे तीन बजे के करीब होना बताया जा रहा है. बालिका गृह में रह रहे यह दुसरे बच्चे की मौत का मामला प्रकाश में आया है. जुन माह में 30 तारिख को भी एक बच्ची की मौत हुई थी.

जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची को सीतामढी चाइल्ड लाइन से मधुबनी बालिका गृह लाया गया था. 4 अगस्त को उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वहां उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने कि बच्चा बहुत डरा सहमा था. सदर अस्पताल में उसे पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था पर उसकी हालत गंभीर हो जाने पर उसे 5 अगस्त को डीएमसीएच रेफर किया गया था जहां 9 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई.
प्रभारी बाल संरक्षण पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है. डीएमसीएच में इलाज के दौरान की मौत हुई. बच्ची सीतामढी से बीमार होकर आई थी. उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >