बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव में बुधवार को करीब चार घरों में आग लग जाने से लाखों की संपति जल कर राख हो गई़ मिली जानकारी के अनुसार मढिया एवं पंचरत्न गांव में देर शाम लोटन यादव के घर में आग लग गयी. इसके बाद देखते ही देखते तीन अन्य घरों में भी आग लग गयी. इसमें चारों घर से लाखों की क्षति हो गयी. हालांकि जान माल की क्षति नहीं हुई है. अचानक आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गयी. लोगों आग पर काबू पाने का भरसर प्रयास कियसा.
ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को देकर अविलंब दमकल की मांग किया़ प्रभारी बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने अपने सूझ-बूझ से घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निशामक दमकल से आग पर काबू पाने की कोशिश कर घटना की जांच किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि आग लगने की कारण का पता नहीं चला़ गृहस्वामी विजय यादव, प्रदीप यादव,लोटन यादव,जोगन यादव, रामचन्द्र कामत, रामअशीष कामत ने विभागीय अधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग किया़ घटना को लेकर मुखिया बबीता देवी,सीताशरण यादव,पंसस राजनंदन मंडल,उपमुखिया अफाक साह ने प्रभारी बीडीओ से पीडि़त परिवार के लिये अविंलब मुआवजे की मांग कियें. इस बावत बीडीओ सह सीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही हैं. ज़ल्द ही पीड़ित परिजनों को सहायता मिलेगी़
