हर माह 40 से 50 यूनिट रक्त होता है स्टोर
कई युवक हर माह करते हैं रक्तदान
मधुबनी : कुछ दिन पहले तक रक्त के लिये तरस रहे यह जिला आज इस मामले में धनी हो गया है. यहां के युवाओं व रक्तदाताओं में रक्तदान का ऐसा जुनून और उत्साह है कि आवश्यकता से अधिक रक्त उपलब्ध हो जाता है. जिसे अब यह जिला दूसरे जिलों में भेजने लगा है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यहां के जरूरतमंद अब रक्त के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगे. उन्हें प्राय: हर ग्रुप का रक्त उपलब्ध हो सकता है. जल्द ही जयनगर एवं झंझारपुर में भी रक्त अधिकोष केंद्र की स्थापना की पहल की जा रही है.
विश्व रक्तदान दिवस आज
1. रक्तदाता दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसके तहत सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में शिविर का आयोजन किया जाता है. जिसमें बैंक कर्मी, एनसीसी कैडेट, स्कुल के छात्र- छात्राएं, स्वयं सेवी संगठनों द्वारा ब्लड डोनेट किया जाता है.
2. रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आशा व एएनएम को अपने- अपने क्षेत्रों में बैनर पोस्टर व लोगों को ब्लड डोनेशन से होने वाले फायदों के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सीएस द्वारा दिया गया है. इसके लिए सरकारी फंड का उपयोग किया जाता है.
3. सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष के इंफ्रास्ट्रकचर को और अधिक इंप्रुवमेंट करने की आवश्यकता है. इसके लिए विभाग को भी पत्राचार किया गया है. अमूमन महीने में 40 से 50 युनिट ब्लड स्टोर किया जाता है. जिसे आवश्यकतानुसार जरूरतमंद रोगी को दिया जाता है.
4. सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद कुमार झा ने बताया है कि रक्त अधिकोष द्वारा वैसे मरीजों को रक्त मुहैया कराया जाता है. जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है. उन्होंने यह भी बताया कि कभी- कभी रक्त अधिकोष से डीएमसीएच, एसकेएमसीएच में भी लोग आकर ब्लड ले जाते हैं. ऐसे में यह कहना उचित है कि सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष लोगों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है. और सक्षम भी है.
5. सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में ब्लड डोनेट करने वालों में तीन व्यक्ति ऐसे है जो कई बार ब्लड डोनेट कर दूसरे की जिंदगी बचाने में सहायक हुए है.
6. लोहापट्टी वार्ड नंबर 16 निवासी 49 वर्षीय प्रशांत कुमार द्वारा रक्त अधिकोष में 20 वार ब्लड डोनेट किया गया है.
7. राजनगर थाना क्षेत्र के बेल्हवार निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार झा द्वारा सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में अब तक 14 वार ब्ल्ड डोनेट किया गया है.
8. जबकि सिविल कोर्ट में कार्यरत 56 वर्षीय अनिल कुमार ठाकुर ने 13 वार रक्त अधिकोष में ब्लड डोनेट किया है.
9. समाजसेवी संस्था रक्तदाता ग्रुप के द्वारा समय- समय पर शिविर के माध्यम से रक्त अधिकोष में ब्लड डोनेट किया जाता है. इसके संरक्षक मुकेश पंजियार है. मुकेश पंजियार बताते हैं कि समूह द्वारा अब तक 100 युनिट से अधिक ब्लड डोनेट किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा केवल ब्लड डोनेट ही नहीं किया जाता बल्कि रक्त अधिकोष के परिसर को साफ- सफाई एवं स्वच्छ रखने में भी भूमिका निभायी जाती है.
