ग्वालपाड़ा. पुलिस ने एक युवक को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुअनि अंकिता कुमारी ने कहा कि गश्ती के दौरान सरौनी के पास बाइक सवार एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से एक लीटर देसी शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक रणधीर कुमार, पिता पंचलाल मेहता, निवासी लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 11, थाना बिहारीगंज का है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .
एक लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
एक लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
