प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स बेच रहा युवक गिरफ्तार

पान दुकान के आड़ में कोरेक्स जैसे प्रतिबंधित दवाई को नशीले पदार्थ के रूप में बेच रहा था

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत द्वारिका टोला वार्ड नंबर 10 में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 34 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान रतन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रतन कुमार पान दुकान के आड़ में कोरेक्स जैसे प्रतिबंधित दवाई को नशीले पदार्थ के रूप में बेच रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के लिए प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से रतन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने अजीत कुमार बताया कि बरामद कोरेक्स सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, जो कानूनन प्रतिबंधित है. युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >