मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया गया सम्मानित

मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया गया सम्मानित

मधेपुरा.

भूपेंद्र चौक पर स्थापित समाजवादी चिंतक भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा के सामने मजदूर दिवस पर समाजसेवी सह साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने मजदूरों को सम्मानित किया. डॉ मधेपुरी ने कहा कि विश्व मजदूर दिवस का दिन न केवल श्रम व श्रमिकों को सम्मान देने का दिन होता है. बल्कि आज का दिन मजदूरों के हक व अधिकार के प्रति आवाज उठाने का भी दिन होता है ताकि श्रमिकों को भी समान अधिकार मिल सके.

उन्होंने कहा कि डीएम अभिषेक रंजन ने मजदूर दिवस से पूर्व समीक्षोपरांत अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की सशक्तिकरण को गति दें. श्रमिकों के लाभकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाएं, ताकि कोई भी लाभार्थी मजदूर जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे.

मौके पर संजय मुखिया, दीपक कुमार, महेंद्र साह, गजेंद्र यादव, शिव कुमार, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, पवन यादव, पप्पू कुमार, जयमाला देवी आदि को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >