ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, घैलाढ

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इनरवा वार्ड आठ व ररियाहा वार्ड नौ में चार दिनों से बिजली बाधित रहने से लोगों में आक्रोश है. शनिवार को ग्रामीणों ने बैजनाथपुर लीटियाही सड़क को जामकर प्रदर्शन किया. ज्ञात हो कि बुधवार को स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पोल में धक्का मार दिया था, जिससे पोल टूट गया था. इस कारण चार दिनों से इनरवा और ररियाहा गांव से बिजली आपूर्ति बाधित है. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जामकर बिजली विभाग के जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि जेई मोबाइल फोन रिसीव नहीं करते हैं. स्थानीय प्रशासन के पहल पर और विभाग द्वारा शीघ्र बिजली सेवा बहाल करने के भरोसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >