हथियार के साथ अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

हथियार के साथ अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के पैना गांव में शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम देने आये एक अपराधी को ग्रामीणों ने एक कट्टा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने पकड़े गये अपराधी के साथ मारपीट की. गिरफ्तार मो वारिस पर चौसा थाने में हत्या,लूट,रंगदारी,जानलेवा हमला,चोरी समेत कई मामला दर्ज है. बताया गया कि एक अन्य अपराधी मनीष साह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो वारिस व भागने वाले अपराधी चौसा थाना क्षेत्र के पैना गांव का रहने वाला है, जो इलाके में दहशत फैलाकर हत्या,लूट, रंगदारी, चोरी समेत अन्य वारदात को अंजाम देने में शातिर था.कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि पैना गांव के मो इदरीस को मक्के की चोरी करते पकड़ लिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस मौके पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >