कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग, मची अफरा-तफरी

कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग, मची अफरा-तफरी

मुरलीगंज.

सहरसा पूर्णिया रेलखंड पर मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाले मुख्य रेल मार्ग पर दिनापट्टी के समीप शुक्रवार की रात करीब 11 बजे कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना के दौरान बोगी में सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर कोच संख्या पांच में अचानक नीचे की ओर से धुआं निकलने लगा. शुरुआत में यात्रियों ने शोर मचाकर आग लगने की सूचना दी, लेकिन किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. कुछ ही देर में धुआं तेज लपटों में बदल गया, जिससे बोगी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थिति बिगड़ने पर ट्रेन को तत्काल रोका गया. रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >