12 ग्राम स्मैक व चार मोबाइल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

12 ग्राम स्मैक व चार मोबाइल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शंकरपुर .

शंकरपुर बाजार से शुक्रवार को पुलिस ने तीन स्मैक तस्कर को 12 ग्राम स्मैक व चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शंकरपुर निवासी बबलू यादव किराना दुकान की आड़ में स्मैक खरीद बिक्री करता है. सूचना के सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पहुंची. पुलिस को देख तीन युवक भागने लगा. पुलिस ने तीनों युवक को पकड़ लिया. तीनों युवक ने पूछताछ में नाम सोनवर्षा वार्ड आठ निवासी मनीष कुमार, बबलू यादव, अशोक यादव बताया. भागने का कारण पूछा गया तो तीनों युवक ने बताया कि दुकान में बिक्री के लिए्र स्मैक का पूरियां बना रहा था.

जांच के दौरान दुकान से 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. इसके बाद तीनों युवक को हिरासत में लेते हुये मामला दर्ज कर तीनों युवक को जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में एसआइ महीतोश पराशर, एएसआइ मिथिलेश गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >