मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी

मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुमारपुर वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर पांच लीटर विदेशी शराब बरामद कर रानी देवी को गिरफ्तार किया. वहीं सुमन कुमार व रोशन कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया. वहीं पुरैनी थाना क्षेत्र के कोरचक्का वार्ड 10 में छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब बरामद कर जूली देवी को, पुरैनी थाना क्षेत्र के कोरचक्का टोला वार्ड 10 में छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब बरामद कर दिवाकर कुमार को गिरफ्तार किया.. साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर नौ लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >