प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का लॉज के कमरे में मिला शव

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का लॉज के कमरे में मिला शव

मधेपुरा. शहर के आनंद बिहार कॉलोनी वार्ड संख्या तीन स्थित एक लॉज के कमरे में मंगलवार को 24 वर्षीय युवती का शव मिला. युवती की पहचान सिंहेश्वर के लरहा वार्ड नंबर नौ निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार निधि पिछले एक महीने से मधेपुरा में रहकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी. घटना के समय वह कमरे में अकेली थी. क्योंकि उसकी रूममेट प्रतिभा कुमारी दो दिन पहले ही घर चली गयी थी. प्रतिभा ने बताया कि शाम में निधि से फोन पर बातचीत हुई थी एवं तब सब कुछ सामान्य था. मृतका के भतीजा आशीष कुमार मधेपुरा में रहकर पढ़ाई करता है. आशीष ने बताया कि फोन रिसीव नहीं होने पर वे लॉज पहुंचे, तो कमरे का गेट अंदर से बंद था. गेट खोलने पर निधि बेहोश पड़ी मिली. आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लॉज मालिक शिवशंकर भारती ने बताया कि उनके तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आठ से 10 लड़कियां किराये पर रहती है. घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं था. अर्चना नामक युवती ने उन्हें घटना की सूचना दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे को सील कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने कहा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है. परिजनों के आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >