राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भागलपुर में

राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भागलपुर में

प्रतिनिधि, मधेपुरा

चार से आठ अक्तूबर तक राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल बालक अंडर 14 प्रतियोगिता भागलपुर में होगा. प्रतियोगिता में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता से चयनित हुए खिलाड़ियों को रवाना किया गया. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उपसमाहर्ता निकिता ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी. राज्य स्तरीय वालीबॉल अंडर 14 में बालक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता कराने के लिए दल प्रभारी चंदन कुमार, शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक गौरव कुमार, ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर के शारीरिक शिक्षक मयंक कुमार, प्रियदर्शी कुमार, प्रणव कुमार, हार्दिक कुमार, अमन कुमार, रमन कुमार, बाबुल कुमार, सत्यम राज, यश सिंह राजपूत ,अमित राज, प्रशांत कुमार, शशांक शेखर को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >