सीएचसी का एसएमओ ने किया निरीक्षण

सीएचसी का एसएमओ ने किया निरीक्षण

मुरलीगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज का विश्व स्वास्थ्य संगठन के निगरानी चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ आशुतोष कुमार कर्ण ने गुरुवार को निरीक्षण किया. एसएमओ ने बताया कि सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सक तथा सेविकाओं से मिलकर मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में नवजात टेटनस, एकाएक लुंजपुंज लकवा, खसरा, गलघोटु, काली खांसी सहित अन्य बीमारियों के लक्षण की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि नवजात टेटनस, एकाएक लुंजपुंज लकवा, खसरा, गलघोटु, काली खांसी जैसी बीमारियों के लक्षण दिखने पर इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों या जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को देने को कहा. जानकारी के बाद उस रोगी का जांच कर समुचित उपचार करवाया जायेगा. ऐसी किसी लक्षण दिखने पर डब्ल्यूएचओ के डीआइओ डॉ बीके गुप्ता के मोबाइल 9470003423 या एसएमओ डॉ आशुतोष कुमार मोबाइल 7002438821 पर संपर्क करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >