होम डिलीवरी व्यवस्था सुदृढ़, 40 एजेंसियों के माध्यम से नियमित हो रही है आपूर्ति

होम डिलीवरी व्यवस्था सुदृढ़, 40 एजेंसियों के माध्यम से नियमित हो रही है आपूर्ति

मधेपुरा . समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एनआईसी सभागार में गुरुवार को प्रेसवार्ता में जिले में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था व पीएनजी गैस कनेक्शन की प्रगति की जानकारी दी गयी. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में लगभग चार लाख उपभोक्ता हैं तथा वर्तमान में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया गया कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि वे अनावश्यक रूप से सिलिंडर का संग्रह न करें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस प्राप्त करें. जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल व बीपीसीएल की कुल 40 गैस एजेंसियों (आईओसीएल-18, एचपीसीएल-15 व बीपीसीएल-7) के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. इस माह प्रतिदिन औसतन लगभग 4,677 सिलिंडरों की खपत हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >