मद्यनिषेध विभाग ने सघन छापामारी में अवैध शराब किये बरामद, छह गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग ने सघन छापामारी में अवैध शराब किये बरामद, छह गिरफ्तार

मधेपुरा मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा नहर रामपुर टपरा पुल के पास में छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 15.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में संलिप्त वरूण कुमार को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढाला के पास हथिऔंधा में छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 85.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस कार्रवाई में संलिप्त रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर व मो आरिफ के विरुद्ध फरार अभियाेग दर्ज कर, ग्वालपाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुवारी नहर के पास छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में संलिप्त वाहन स्वामी के विरुद्ध फरार अभियाेग दर्ज कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा. आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >