सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, प्रशासन ने जारी किया आदेश

सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, प्रशासन ने जारी किया आदेश

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़कों के दोनों किनारों को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. इस संबंध में बीडीओ गुललारी कुमार पंडित व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. शनिवार को प्रशासनिक पहल के तहत अंचल अमीन नीरज कुमार व नगर परिषद के अमीन राजीव झा द्वारा सड़क की पैमाइश की गयी. इस दौरान अतिक्रमित स्थलों को चिन्हित कर निशान भी लगाए गए. जानकारी के अनुसार नाला निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा था, जिसके कारण इसे हटाना जरूरी हो गया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जायेगा. उन्होंने अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने कब्जे को हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >