अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक की मौत, एक लापता

अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक की मौत, एक लापता

प्रतिनिधि, चौसा/फुलौत

चौसा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक बच्चा लापता है. लापता बच्चे की अंचलाधिकारी शशिकांत यादव के देखरेख में बुधवार देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला.जानकारी के अनुसार बुधवार को फुलौत के बड़हरिया धार में फुलौत पश्चिमी पंचायत के फुलौत निवासी रंजन मेहता के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पर फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया.जबकि फुलौत थाना क्षेत्र के ही मोरसंडा पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामभज्जो शर्मा के आठ वर्षीय पुत्र देव कुमार रामचरण टोला के समीप पुल के नीचे डूब गया, जो लापता है. घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची. लेकिन पता नहीं चला. इस बाबत अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत सहायता राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >