पांच लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांच लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, पुरैनी

थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान बाइक सवार शराब तस्कर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सपरदह नहर से मराठी नहर होते हुए एक व्यक्ति शराब लेकर जाने वाला है. उक्त सूचना के सत्यापन के लिए मराठी नहर पर वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति को पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार है. व्यक्ति की पहचान सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी ललित मंडल पिता मोहन मंडल उम्र 28 वर्ष के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >