टीपी कॉलेज में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शूरू

टीपी कॉलेज में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शूरू

पटना से पहुंचे आपदा सचिव, कुल सचिव भी रहे मौजूद

मधेपुरा. स्थानीय टीपी कॉलेज परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इसमें पटना से आपदा सचिव मो वारिस खान, विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ विवेक कुमार, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक हुस्न जहां, सेवानिवृत्ति प्राध्यापक प्रो डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो डॉ कैलाश प्रसाद यादव व महाविद्यालय अर्थपाल डॉ रत्नदीप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. आपदा सचिव मो वारिस खान को प्रधानाचार्य प्रो डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने मिथिला की पहचान शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. वहीं कुलसचिव को सीनेट सदस्य डॉ दीपक कुमार राणा, प्रो डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी को एनसीसी पदाधिकारी डॉ गुड्डू, विश्वविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी को डॉ मिंटू कुमार मेनन, नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक को डॉ मनीषा पांडे, महाविद्यालय प्रधानाचार्य को डॉ मिथिलेश कुमार और महाविद्यालय अर्थपाल को परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार गौरव ने शॉल और बुके देकर सम्मानित किया.

बिहार में तैयार हो रहे 22 हजार आपदा मित्र

कार्यक्रम में आपदा सचिव वारिस खान ने कहा कि अभी बिहार में बाढ़ के अतिरिक्त आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे मौत की संख्याएं भी बढ़ती जा रही है. जिसको लेकर युवा आपदा मित्र तैयार किए जा रहे हैं. बिहार में कुल 22,000 आपदा मित्र तैयार होने जा रहा है, जो बिहार के लिए काफी मददगार होगा. जिन्हें एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम सभी प्रकार के आपदा से बचने और बचाने के तरीके को समझाएंगे. इसे सीखकर लोगों के जीवन में बदलाव आयेगा. कुलसचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोसी इलाके में बाढ़ व आकाशीय बिजली के अलावे कई तरह की अन्य आपदाओं की भरमार रही है. ऐसे में यहां के बच्चों को आपदा प्रशिक्षण दिए जाने से काफी अधिक लाभ मिलेगा. बच्चे कार्यक्रम से सीख कर इलाके की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहेंगे. मधेपुरा जिला में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित तो हो ही रहे हैं. अगले कुछ दिनों में सहरसा के भी बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम का मंच संचालन बीएड विभाग के प्रो अमित कुमार, प्रो आशुतोष झा, डॉ मिंटू कुमार मेनन और डॉ राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसके बाद स्वागत भाषण महाविद्यालय अर्थपाल डॉ रत्नदीप द्वारा किया गया. महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने अतिथियों को धन्यवाद देते कार्यक्रम के शामिल छात्र-छात्राओं को हरसंभव सुविधा देने का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >