एनआइएस कोच का क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद ने किया स्वागत

एनआइएस कोच का क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद ने किया स्वागत

मधेपुरा. एनआइएस कोच व पूर्व राष्ट्रीय एथलीट प्रेमचंद झा के मधेपुरा आगमन पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद में स्वागत किया गया. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ मो अबुल फजल और संयुक्त सचिव डॉ जैनेंद्र कुमार ने सम्मानित किया. प्रेमचंद झा बिहार राज्य साख व विनियोग निगम पटना के रिटायर्ड निदेशक रहे हैं. वे पिछले पांच दशकों से बतौर सीनियर मल्टीमीडिया स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट आकाशवाणी पटना और रांची से जुड़े रहे हैं. वे दूरदर्शन बिहार के लिए खेल समीक्षक के रूप में 1984 से अब तक सेवा दे रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने मधेपुरा और सहरसा जिला के खेल संघों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोसी का इलाका खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है. अलग-अलग खेलों में इस इलाके के खिलाड़ी बिहार टीम में अपनी जगह बना रहे हैं. उन्होंने बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में खेल के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की भी तारीफ की. जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन व जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि प्रेमचंद झा बिहार के खेल प्रतिभाओं पर विशेष निगाह रखते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >