एमएलसी बनने के बाद बाबा सिंहेश्वरनाथ के दरबार पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, पंचायत चुनाव पर दिया बड़ा बयान

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बनने के बाद पहली बार सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की उन्नति की कामना की. मंत्री ने आगामी पंचायत चुनावों से पहले परिसीमन और आरक्षण रोस्टर तैयार होने की बात कही.

Madhepura News: सिंहेश्वर (मधेपुरा). बिहार के पंचायती राज मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य दीपक प्रकाश पहली बार एमएलसी मनोनीत होने के बाद शनिवार को बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की. मंदिर में पुजारियों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई.

बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

मंत्री दीपक प्रकाश ने बाबा सिंहेश्वरनाथ के दरबार में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. मंदिर के पंडित संजीव कुमार ठाकुर उर्फ मुन्ना बाबा, कन्हैया ठाकुर सहित अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई.इस दौरान सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य योग नारायण राय, विजय कुमार सिंह, हरेंद्र मंडल, रोशन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे.

पंचायत चुनाव से पहले होगा परिसीमन

सिंहेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद मधेपुरा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव से पहले वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन कराया जाएगा.

परिसीमन के बाद तैयार होगा आरक्षण रोस्टर

मंत्री ने स्पष्ट किया कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा. इसके बाद ही पंचायत चुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जायेगा.

आरएलएम प्रदेश महासचिव के आवास पर हुआ जनता दर्शन

Madhepura News: मधेपुरा पहुंचने से पहले शुक्रवार देर रात आरएलएम के प्रदेश महासचिव इफ्तेखार उर्फ गुड्डू के आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >