प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंडल उप कारा का किया निरीक्षण

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंडल उप कारा का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज.

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमीत कुमार ने मंगलवार को मंडल उप कारा उदाकिशुनगंज का निरीक्षण किया. न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण कर जेल पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देश दिया. वहीं कैदियों से बातकर जेल में मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में पूछताछ की. जेल भ्रमण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चिकित्सा, साफ-सफाई पर नाराजगी जतायी. उन्होंने जेल अधीक्षक राजीव कुमार, डिप्टी अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >