मधेपुरा मेरी कर्म भूमि - डॉ वीरेंद्र

कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर हर हुनर उपस्थित होता है.

मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र के बालम गढ़िया में मधेपुरा को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आइएएस डॉ वीरेंद्र कुमार यादव का जन्मदिन मनाया गया. जानकारी हो कि 2004 बेच मधेपुरा में 2009 के समय जिला पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हुए. उन्होंने मधेपुरा को विकसित करने अग्रणी भूमिका निभायें. जन्म उत्सव पर इसमें डॉ वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा लिखित बीएससी के किताब को बच्चों के बीच वितरण किया गया. वीडियो कॉल के माध्यम से डॉ वीरेंद्र ने कहा कि मधेपुरा मेरी कर्म भूमि है. कार्यक्रम के अध्यक्षता बालम गढ़िया के सरपंच मो गफूर आलम ने की. कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव ने किया. कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर हर हुनर उपस्थित होता है. बस उसे सवारने की जरुरत है. उन्हें मेहनत के दम पर उसे निखारना होता है एवं आज बच्चों को जैसी सुविधा उपलब्ध हो रही है इस समय में वह और मेहनत करके अच्छे से अच्छे मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में शिक्षक विमल कुमार भारती,प्रधानाध्यापक अभय कुमार,उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम कुमार, फूलचंद कुमार,चंद्र मधु भारती, लालतू कुमार,अविनाश कुमार, सुशांत केशव,हरे कृष्ण कुमार पप्पू कुमार, प्रभाकर कुमार, अंकित कुमार,शिव शंकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार,सतनारायण राम मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >