कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ. वंदना कुमारी ने घोषित किए 13 एजेंडे, रोजगार से लेकर स्थायी नियुक्ति तक पर जोर

कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के प्रचार में डॉ. वंदना कुमारी ने 13 एजेंडे पेश किए. उन्होंने बेरोजगारों को भत्ता, पत्रकारों और अधिवक्ताओं की सुरक्षा, स्थायी नियुक्ति की मांग की. साथ ही, निजी स्कूलों के बच्चों को भी सरकारी सुविधाएं देने पर जोर दिया.

मधेपुरा. कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के क्रम में बुधवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, मधेपुरा पहुंचे. उनके साथ कोसी स्नातक की भावी उम्मीदवार डॉ. वंदना कुमारी भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम में डॉ. वंदना कुमारी ने अपने 13 एजेंडे सामने रखते हुए स्नातक मतदाताओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्थायी नियुक्ति जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी.

बेरोजगार स्नातकों को रोजगार मिलने तक भत्ता देने की मांग

डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. ऐसे युवाओं को रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए. उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने की आवश्यकता भी बतायी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाएं समय पर संचालित हो सकें.

पत्रकारों और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ भत्ता और पेंशन की मांग

उन्होंने पत्रकारों और अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि इन दोनों वर्गों को सुरक्षा के साथ भत्ता और पेंशन की सुविधा मिलनी चाहिए. उन्होंने सभी प्रकार की संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्ति किए जाने की मांग भी अपने एजेंडे में शामिल की.

प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने पर जोर

डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी रखी. उनके अनुसार शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर ही व्यापक स्तर पर सुधार किया जा सकता है.

सभी 14 जिलों में समर्थन जुटाने का दावा

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा कि एसोसिएशन सभी 14 जिलों में डॉ. वंदना कुमारी के पक्ष में अधिक से अधिक वोटर बनाने और उन्हें जिताने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि मधेपुरा और सुपौल में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक और प्रेस वार्ता की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कई अन्य संगठनों ने भी डॉ. वंदना कुमारी को समर्थन देने की घोषणा की है. शमायल अहमद ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों ने डॉ. वंदना कुमारी के रूप में शिक्षित और ओजस्वी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारकर मजबूत दावेदारी पेश की है.

मधेपुरा में 10,860 वोटरों से संपर्क के लिए बनेगी टीम

जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मधेपुरा जिले में कुल 10,860 वोटर हैं. इन मतदाताओं से संपर्क करने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर टीम गठित कर प्रचार अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचकर उम्मीदवार के एजेंडे की जानकारी देंगे.

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला संयोजक चिरामणि प्रसाद यादव, जिला सचिव चंद्रिका यादव, प्रवक्ता डॉ. मानव कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, अबू जफर, सुशील कुमार, बंदना कुमारी, नंदिनी वर्णमाल, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. सुलेंद्र कुमार, डॉ. मनोज भटनागर, अमित गौतम, राजेश कुमार, रतन झा, डॉ. सत्यनारायण मेहता, ताहिर हुसैन, ध्रुब कुमार सिंह, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, आर्यन रस्तोगी, गणेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >