कस्तूरबा गांधी की मनायी गयी जयंती

कस्तूरबा गांधी की मनायी गयी जयंती

फोटो – मधेपुरा-08- जयंती के मौके पर शिक्षक एवं छात्र प्रतिनिधि, कुमारखंड प्रखंड के सदर पंचायत स्थित रघुनिया टोला में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि कस्तूरबा गांधी नारी शक्ति की प्रतीक थी. उन्होंने समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर अमित, संतोष, उपेंद्र, तृण, उग्रसेन, जेके यादव, जगलाल यादव, जारम यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >