गरीबों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

गरीबों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआइ ने कार्यक्रम आयोजित कर भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी. एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर इस देश के बहुसंख्यक गरीब, कमजोर, शोषित – पीड़ित और मुख्यधारा से वंचित आबादी के मसीहा और उद्धारक थे. उनका पूरा जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत है. मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, अंशु कुमार पासवान, संजीत कुमार, मनीष कुमार, राजीव कुमार , राजेश कुमार, कुमार सानू, रणधीर कुमार,आशीष कुमार, साजन कुमार, विभाष कुमार विमल, निरंजन कुमार, कुंदन कुमार, नीतीश कुमार, मिथुन कुमार आदि मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >