अपराधियों की गोली से जख्मी शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत

अपराधियों की गोली से जख्मी शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत

ग्वालपाड़ा. सोमवार की रात अरार थाना क्षेत्र के जयरामपरसी वार्ड नंबर तीन निवासी शिक्षक संतोष विश्वास को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था. बुधवार को जख्मी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार गोली शिक्षक को गोली कमर व पेट बीच में पीछे से लगी. गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवार व ग्रामीण पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो गया. परिजनों ने संतोष को इलाज के लिए मधेपुरा ले गया. जहां से रेफर कर दिया था. संतोष विश्वास मुरलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधा में शिक्षक थे. संतोष अपने पीछे अपनी पत्नी अनिला देवी, पुत्री आरजू कुमारी, पुत्र रायर कुमार छोड़ गये हैं. संतोष विश्वास की मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >