डिग्री कॉलेज स्थापना की दिशा में पहल तेज, डीएम ने प्रस्तावित स्कूलों का किया निरीक्षण

डिग्री कॉलेज स्थापना की दिशा में पहल तेज, डीएम ने प्रस्तावित स्कूलों का किया निरीक्षण

मधेपुरा. जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गयी है. इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए चयनित विद्यालयों लालजी साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, लौआलगन एवं जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौसा का निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएम ने विद्यालय भवनों की भौतिक स्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का सूक्ष्म अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालयों की आधारभूत संरचना, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन भवनों में मरम्मत अथवा जीर्णोद्धार की आवश्यकता है, उनका आकलन कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >