फोटो कैप्शन : बरामद देसी कट्टा, कारतूस एवं गिरफ्तार आरोपित के साथ पुरैनी थाना पुलिस. प्रतिनिधि, पुरैनी, मधेपुरा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुरैनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देसी कट्टा एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन का एक वीडियो प्राप्त हुआ था. वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान फकरारही वार्ड संख्या 11 निवासी धर्मेंद्र राम, पिता विशुदेव राम तथा उनका भतीजा ज्योतिष कुमार, पिता सुनील राम को गिरफ्तार किया गया. वायरल वीडियो में ज्योतिष कुमार हथियार के साथ प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
हथियार के साथ वीडियो वायरल, छापेमारी में देसी कट्टा व 14 कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार
मधेपुरा के पुरैनी में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में कारतूस बरामद।

फोटो कैप्शन : बरामद देसी कट्टा, कारतूस एवं गिरफ्तार आरोपित के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network