श्रीनगर थानाध्यक्ष को ठोकर मार भागा बाइक चालक, जख्मी

श्रीनगर थानाध्यक्ष को ठोकर मार भागा बाइक चालक, जख्मी

कुमारखंड. वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को बाइक चालक ने धक्का मार दिया, जिससे वे जख्मी हो गये. घटना के बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग गया. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया. वहीं थानाध्यक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंग बलि स्थान के समीप अपराधियों की बैठक हो रही है. कार्रवाई के लिए उक्त स्थान पर वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे, जिसे पुलिस ने रूकने को कहा. इसी दौरान धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >