गड्ढे में डूबने से बाप व बेटे की हुई मौत

गड्ढे में डूबने से बाप व बेटे की हुई मौत

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ाटेनी गांव के सधुवा बहियार में गड्ढे में डूबने से पिता महेंद्र राम (45) व पुत्र सोनू कुमार (14) की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतक लश्करी पंचायत अंतर्गत बाड़ाटेनी गांव वार्ड नंबर तीन के रहने वाले थे. लोगों ने बताया कि पिता व पुत्र बहियार काम करने गया था. बारिश के कारण खेतों में जलजमाव हो गया. जलजमाव के कारण गड्ढे का पता नहीं चला. जलकुंभी हटाने के दौरान पुत्र डूब गया, जिससे बचाने गये पिता की भी डूब गया. ग्रामीण गोताखोर ने काफी मशक्कत के बाद पिता व पुत्र के शव को बाहर निकाला. इसकी सूचना पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने प्रशासन को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >