लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित- डीएम

लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित- डीएम

मधेपुरा.

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शनिवार को पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्रियान्वित पंचायत स्तरीय योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्ध कार्यान्वयन की स्थिति पर समीक्षा की. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाय. उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुये कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में पंचायत स्तर पर उपलब्ध करायी जा रही जनसुविधाओं-जैसे स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नाली-गली निर्माण व अन्य विकासात्मक कार्यों-की नियमित व प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया. बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी व कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >