मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज मुरलीगंज टाउन फीडर की बिजली रहेगी बाधित
Copied link
मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज मुरलीगंज टाउन फीडर की बिजली रहेगी बाधित
मुरलीगंज.
मुरलीगंज सब स्टेशन से जुड़े मुरलीगंज टाउन फीडर में रविवार 12 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी सहायक अभियंता तारानंद कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक 11 केवी मुरलीगंज टाउन फीडर में ट्री कटिंग सहित अन्य मेंटेनेंस कार्य किये जायेंगे. इस दौरान केवल मुरलीगंज टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जबकि अन्य सभी फीडरों से सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी. मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुये अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें. साथ ही पेयजल सहित अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सुबह 8:30 बजे से पहले ही पानी का संग्रह कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गयी है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.