डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना से संबंधित संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर परिषद टीपी कॉलेज, मधेपुरा प्रखंड सभा भवन में संचालित हो रहा है, जहां पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता एवं प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन का गहन अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संचालित किया जाये, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे. डीएम ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके आधार पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निर्माण एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है. अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक एवं सही तरीके से भरें, संकलित आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखें तथा घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने के दौरान पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं सजगता का परिचय दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >