डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानंदपुर एवं उत्क्रमित कामेश्वर उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परमानंदपुर एवं शंकरपुर प्रखंड के कारी अनंत प्लस टू स्कूल मधैली बाजार तथा गरीबचंद मध्य विद्यालय मधैली बजार शंकरपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी एवं वर्ग कक्ष का जायजा लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को मरम्मत/जीर्णोद्धार की आवश्यकता वाले भवनों का मरम्मती-जीर्णोद्धार करवाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >