निजी जमीन पर सड़क निर्माण रोकने की एसडीएम से की मांग

निजी जमीन पर सड़क निर्माण रोकने की एसडीएम से की मांग

उदाकिशुनगंज. तेलडीहा निवासी सुभाष कुमार ने निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप लगाया है. पीड़ित ने एसडीओ को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी निजी खतियानी जमीन पर बिना उनकी सहमति के सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है. सुभाष ने बताया कि उनकी जमीन मौजा तेलडीहा, थाना नंबर 173 में स्थित है.उक्त जमीन उनके पूर्वजों के नाम से जमाबंदी में दर्ज है. परिवार के लोग उसी जमीन पर घर बनाकर रहते हैं एवं शेष खाली जमीन का उपयोग बाड़ी-झाड़ी के रूप में करते आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद के सहयोग से बिना उनकी सहमति के उनकी जमीन पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वार्ड में बनी पीसीसी सड़कों की भी जांच करायी जाय, क्योंकि सड़क बनने के तुरंत बाद ही कई जगह सड़कें टूट गयी. आवेदक ने अनुमंडल पदाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए उनकी निजी जमीन पर हो रहे अवैध सड़क निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >