शराब के नशे में डीलर गिरफ्तार

शराब के नशे में डीलर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, शंकरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव से शराब के नशे में डीलर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि झरकाहा गांव निवासी डीलर उमेश ऋषिदेव ने शराब पीकर हंगामा कर रहा है. गुप्त सूचना पर उमेश ऋषिदेव को हंगामा करते गिरफ्तार किया है, जिसे उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया.मालूम हो कि डीलर उमेश ऋषिदेव वर्ष 2022 में भी शराब पीने के जुर्म में जेल जा चुका है. साथ ही डीलर पर एमओ पूनिता कुमारी ने भी दो दिन पूर्व अनाज की कालाबाजारी को लेकर शंकरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं एक वारंटी गाढ़ा रामपुर निवासी शिवन सरदार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >