कट्टा व चार कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

कट्टा व चार कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घसकपुर गरैया टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक अपराधी को कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मंटू मंडल पिता घोली मंडल के रूप में हुई. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने 24 जुलाई को ग्राम गरैया टोला घसकपुर वार्ड संख्या 14 थाना चौसा जिला-मधेपुरा के मंटू मंडल पिता घोली मंडल शराब पीकर घर में हंगामा कर रहा था. गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया. इस मामले में चौसा थाने में मामला दर्ज किया गया. छापेमारी दल में पुनि मुमताज अंसारी, पुअनि श्रीधर मुकुन्द,सैफुजमा खॉ आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >